दंतेवाड़ा /बचेली। इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन की ओर से गोवा के कोलंगुट स्थित होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल यूथ वर्कशॉप इंडिया’ में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का आयोजन 18 और 19 अगस्त को किया गया।
इंटक की ओर से निर्भय सेन और एस.एन. चंद्रकला ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यशाला में युवा श्रमिकों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, श्रमिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रमिक संगठनों के सामने आ रही चुनौतियों और उनसे निपटने में युवा श्रमिकों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।
दक्षिण कोरिया के यून ह्यौवोन और इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन साउथ एशिया के सचिव आशुतोष भट्टाचार्या ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में युवा नेतृत्व को श्रमिक आंदोलन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नई पीढ़ी को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही युवाओं को श्रमिक हितों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।