रायपुर। गौठान बंद करने का दुष्परिणाम सामने आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भावनापूर्वक गोठान बंद किए जाने से गाय सड़कों पर बेमौत मर रही, राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे, किसान खुली चराई से परेशान। बीते 3 दिनों में बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा में 27 गायों को सड़कों पर कुचलने की दुःखद घटनाएं सामने आयी, राजधानी रायपुर में भी रोज सड़को पर गाये मारी जा रही है। प्रदेश में सैकड़ों गायें और राहगीर इस दौरान सड़कों पर दुर्घटना का शिकार हुए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी। गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए गये, गोबर खरीदी शुरू किया गया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है, दुर्घटना और भूख से मौत की शिकार हो रही है। पिछले ढाई साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2 लाख से अधिक गौ वंशी पशु सड़कों पर है, 2500 की दुर्घटना में अकाल मौत हुई है, गौ हत्यारी है भाजपा सरकार।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार ने गौठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गौ अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गौ अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गोधाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महा पाप हो रहा गायों की तस्करी हो रही गाय स्लाटर हाउस भेजी जा रही। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया। बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया।