किसानों के हितों पर हुआ मंथन..

० भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित 
बकावंड। ग्राम पंचायत करपावंड में भारतीय किसान संघ तहसील शाखा करपावंड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठन को मजबूत करने तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता के साथ उठाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा की।
बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष नीलकुमार बघेल, जिला कार्यालय मंत्री तिरिनाथ आचार्य, महिला प्रमुख जयंती नेताम, तहसील अध्यक्ष लखमू राम नेताम, तहसील मंत्री लोकेंद्र निषाद, ऊर्जा प्रमुख सलेदं राजपूत तथा बीज प्रमुख रामजी कश्यप सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान किसानों को संगठित होकर कृषि एवं किसान हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी प्रभावी रूप से संभव है, जब किसान एकजुट होकर अपनी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों और शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में कार्यकारिणी सदस्य लखीराम बघेल, मनीराम बघेल, युवा प्रमुख सोमनाथ देवांगन, गुप्ते देवांगन, रामेश्वर बघेल, डूमर बघेल, लोकनाथ देवांगन, परशुराम देवांगन, फगनूराम बघेल, सोनूराम मौर्य, लक्ष्मण निषाद, तिलक राम देवांगन, मिठूराम, खुरसोराम, भुनेश्वर बघेल एवं डूमर कश्यप सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। अंत में पदाधिकारियों ने किसानों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक को लेकर किसान संघ के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।