रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार स्कूल-कॉलेजों के परिसरों में नशा मुक्ति अभियान चलाने का दिखावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बच्चों और युवाओं के भविष्य के आसपास शराब और नशे का कारोबार फैलाने में लगी है। सरकार का नशा मुक्ति अभियान महज खानापूर्ति, फोटोबाजी और पोस्टरबाजी बनकर रह गया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शराब से अधिक से अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्कूल-कॉलेजों के आसपास शराब दुकानें खोलने, गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहों तक शराब की पहुंच बढ़ाने का काम किया जा रहा है। शराब आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए ऐप की सुविधा दी जा रही है और होटल-ढाबों में शराब परोसने के लाइसेंस दिए जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब नशे की दुकानें बच्चों और युवाओं के आसपास होंगी, तो नशा मुक्ति का अभियान कैसे सफल होगा? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। जगह-जगह नशीली वस्तुओं की खुलेआम बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं और कम उम्र के बच्चों तथा युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। यह सरकार की कथनी और करनी के बीच का सबसे बड़ा विरोधाभास है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर भाजपा सरकार वास्तव में नशा मुक्ति चाहती है तो सबसे पहले शराबबंदी की घोषणा करे। अवैध शराब और नशीली वस्तुओं की बिक्री पर कठोर कार्रवाई करे तथा स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे की उपलब्धता पर तत्काल रोक लगाए।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नशे के कारोबार और तस्करी को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार का यह दोहरा चरित्र देख रही है।एक तरफ नशा मुक्ति का प्रचार, दूसरी तरफ शराब और नशे की उपलब्धता बढ़ाने की नीति।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कि भाजपा सरकार दिखावटी नशामुक्ति अभियान बंद करे, शराबबंदी की घोषणा करे और छत्तीसगढ़ को वास्तविक अर्थों में नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए ठोस एवं कठोर कदम उठाए।