धुसेरा में हरेली महोत्सव की धूम, विधायक साहू ने लिया गेंड़ी का मजा

रायपुर/अभनपुर। क्षेत्र में हरेली तिहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल भी आयोजित किए गए। क्षेत्र के ग्राम धुसेरा के छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर हरेली महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू गेंड़ी का आनंद लेते नजर आए।
ग्राम धुसेरा में सभी त्यौहार ग्रामीण मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं। इस वर्ष भी हमारे ग्राम धुसेरा में हरेली महोत्सव किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेंड़ी दौड़, नारियल फेंक, फुगड़ी, खो खो, कुर्सी दौड़, कबड्डी, स्लो साइकिल रेस आदि समेत अनेक प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने गेंड़ी चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, जनपद सभापति एवं क्षेत्र की जनपद सदस्य चंचल राजा दीवान, सरपंच नरेश बैस दावड़ा यूनिवर्सिटी के चिन्मय दावड़ा, राघवेंद्र साहू, गांव के समस्त पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। पूरा धुसेरा गांव छत्तीसगढ़िया संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।