प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश वासियों को दी हरेली तिहार की शुभकामनाएं

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की पहली तिहार ‘‘हरेली’’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, उन्नति की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि हरेली प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार इसी दिन से प्रदेश के मंगलमयी त्योहारों की शुरूआत होती है। इस अवसर पर पशुधन और कृषि औजारों की पूजा की जाती है, पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेलो का आयोजन होता है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक समूचा छत्तीसगढ़ हरेली त्योहार को मनाता है।