0 भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राजधानी में कल महिला दो बार गैंगरेप का शिकार हुई, पहले सरोना शराब भट्टी के पास महिला से गैंगरेप हुआ, फिर उसी महिला के साथ आर.डी.तिवारी स्कूल आमापारा के ग्राउंड में गैंगरेप हुआ। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे है। जो सरकार महिलाओं नागरिकों को सुरक्षा नहीं दे सकती अपराधों को रोक नहीं सकती उसे सत्ता पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों को भय मुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। विगत ढाई साल में ही प्रदेश में दुष्कर्म के 8191 प्रकरण दर्ज किए गए, अर्थात रोज 9 महिला या बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं, हर 3 घंटे में कोई ना कोई महिला रेप का शिकार होने मजबूर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। सबसे ज्यादा दुष्कर्म और चाकूबाजी राजधानी रायपुर में ही हो रही हैं, बिलासपुर और कोरबा दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के प्रशासन में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 8 से 9 महिलाएं दुराचार के शिकार हो रही है, हर दूसरे दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है, सरकारी आश्रम स्कूलों में नाबालिक बच्चियों गर्भवती हो रही है, जब पीड़िता थाने जाते हैं तो एफआईआर करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें डराया धमकाया जाता है। साय सरकार में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई है।