रायपुर में गूंजी देशभक्ति की गूंज, युवा CAIT ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

रायपुर। “हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा” अभियान के तहत युवा CAIT की ओर से राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवा व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक रैली में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और बाइकों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज के साथ शहर में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।

रैली को CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य अमर पारवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा” अभियान के जरिए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने की जरूरत है।
युवा CAIT के प्रदेश अध्यक्ष कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि रैली का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
मरीन ड्राइव से रेलवे स्टेशन तक निकली रैली
तिरंगा बाइक रैली मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक पहुंची। रैली में शामिल युवा व्यापारी हाथों में तिरंगा लेकर और बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
रैली का रायपुर प्लायवुड एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद हार्डवेयर, पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसिएशन ने रैली में शामिल लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की।
युवा CAIT पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति से जुड़े ऐसे अभियानों से युवाओं में देश के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
कार्यक्रम में अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट सहित CAIT के पदाधिकारी, युवा टीम के सदस्य और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।