बस्तर थाने के नए टीआई संतोष सिंह का स्वागत, पूर्व टीआई सुरेश जांगड़े को दी विदाई

0 राजनांदगांदव जिला भेजे गए जांगड़े 
जगदलपुर। बस्तर थाना परिसर में नवपदस्थ थाना प्रभारी संतोष सिंह का स्वागत एवं पूर्व थाना प्रभारी सुरेश कुमार जांगड़े का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। थाना स्टाफ ने दोनों अधिकारियों का श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। टीआई सुरेश कुमार जांगड़े का तबादला बस्तर जिले से राजनांदगांव जिले में हुआ है।
इस दौरान पूर्व प्रभारी सुरेश कुमार जांगड़े ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि बस्तर संभाग में मेरी 10 साल की पदस्थापना रही। मेरी पहली पोस्टिंग 2016 में सुकमा जिले में हुई थी। 2018 में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से मैं इंस्पेक्टर बना। इसके बाद 4 साल तक मैं दोरनापाल थाना प्रभारी रहा। उन्होंने आगे कहा- इसके बाद मेरी पदस्थापना बस्तर जिले में हुई। यहां मैं बस्तर थाना के साथ-साथ जिले के क्राइम ब्रांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा। बस्तर थाना में मैं डेढ़ वर्ष रहा। ज्यादातर समय मैं जिले के क्राइम को लेकर बाहर ही रहता था। बस्तर थाना क्षेत्र शांतिप्रिय है और यहां का थाना स्टाफ भी बहुत अच्छा और सहयोगी है। हर थाना प्रभारी की कार्यशैली अलग-अलग होती है। समारोह में नवपदस्थ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। सभी स्टाफ और आम जनता को साथ लेकर शांति व्यवस्था कायम रखना मेरी प्राथमिकता होगी। अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।थाना स्टाफ ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना स्टाफ ने पूर्व प्रभारी सुरेश जांगड़े की कार्यशैली और जिले में अपराध नियंत्रण में उनके योगदान को लेकर अपने विचार प्रकट किए। स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और जनता से अच्छा तालमेल रहा। इस दौरान एएसआई चतुर राम बघेल, प्रधान आरक्षक ओंकारनाथ पात्र, कृष्णा मरावी, पालेश्वर कल्लो, चौहादास गेंदले, उमेश चंदेल, पी. किसपोट्टा, भानुप्रताप ठाकुर, क्षमा साहू, महेंद्र नेताम, निरंजन वैध सहित थाना के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *