रायपुर/अभनपुर। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू सावन उत्सव के प्रथम सोमवार को सारखेश्वर नाथ शिवजी के दर्शन करने पहुंचे। विधायक ने दर्शन के बाद सावन उत्सव में आयोजित रामायण पाठ को भी सुना
विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में सबका कल्याण करने वाले शिवजी की महिमा का वर्णन करते हुए 16 अगस्त से पंचकोशी यात्रा में जाने के लिए सब को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी बिहारी लाल साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढ़ी, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, समिति अध्यक्ष नरोत्तम साहू, पत्रकार ईश्वर साहू, सचिव चन्दुलाल साहू, सरपंच भूपेंद्र नेताम, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र साहू, बैसाखू राम साहू, हेमलाल धीवर संतोष साहू, महेश साहू, टीकम साहू, दौलत सिन्हा सहित आसपास एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।