उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल

0 प्राचीन काल से कुंभकार समाज का महत्वपूर्ण योगदान, लोगों के सुख-दुख के रहे साथी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0 पीएम विश्वकर्मा योजना और छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड से शिल्पकारों की तरक्की, समाज की नई पीढ़ी को बढ़ा रहे आगे : डिप्टी सीएम अरुण साव

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित राजा दक्ष प्रजापति जयंती (सर्व कुम्हार समाज) एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सामाजिकजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यकम मन की बात में मिट्टी के गणेश की पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि, प्राचीन काल से कुंभकार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रचना और निर्माण में कारीगरों को महारत हासिल है। वहीं विभिन्न पौराणिक स्थानों की खुदाई में मिट्टी के बर्तन मिले हैं। इससे पता चलता है कि, ऐतिहासिक सभ्यता में कुंभकारों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि,आज सामाजिक रीति रिवाजों में कुंभकार की अहम भूमिका रहती है। सुख और दुख के कार्य में मिट्टी के बर्तन उपयोग होते हैं। समय के साथ समाज अपनी योग्यता और मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं।

श्री साव ने बताया कि, मोदी सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना शिल्पकारों की तरक्की के लिए लेकर आई है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने माटीकला बोर्ड का गठन किया है। यह योजना शिल्पकार समाज की उन्नति के लिए बनाई गई है, इसका लाभ उठाकर सक्षम बन रहे हैं। कारीगरों के योगदान से ही समाज, प्रदेश फिर देश सक्षम बनेगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आज के आधुनिक युग में फिर से मिट्टी के बर्तन का उपयोग बढ़ा है। बर्तन को आधुनिक रूप देकर बड़े होटलों में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑनलाइन ई कॉमर्स में मिट्टी के बर्तन खूब बिक रहे हैं।

इस सम्मेलन में वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक  अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवाती , समाज के अध्यक्ष किशन प्रजापति, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, समाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *