छत्तीसगढ़ के मृतक मजदूरों के परिवारों को 1 करोड़ रूपये दे राज्य सरकार

रायपुर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर शाम ईट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो मजदूरो के उपर हुये आंतकी हमले के मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा दुख प्रकट किया है। मृतक दीपक रात्रे सक्ती जिले का निवासी है एवं दूसरे भूपेन्द्र भैनी सांरगढ़ बिलाईगढ़ के है। उन्होने हादसे में हुये मृत मजदूरो के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की है। सरकार से मांग किया है कि मृतको को 1 करोड़ रूपये का मुआवजा दे एवं सरकार मृतको के शव छत्तीसगढ़ लाने की व्यवस्था करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहलगाम सैलानियो के हत्या के बाद एक बार फिर कश्मीर में दो मजदूरो को धर्म पूछ कर आंतकियों ने गोली मारा। जब-जब केन्द्र सरकार कमजोर दिखती है या उस पर आंतरिक दबाव पड़ता है। तब-तब देश में आतंकी वारदाते होती है, पुलवामा, पहलगाम और अब कुलगाम। यह केन्द्र की नाकामी है। साथ ही इस घटना में षडयंत्र भी लग रहा हैं यह घटना ध्यान भटकाने की साजिश तो नही? इस घटना की जांच होनी चाहिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *