जिला न्यायालय के आदेशिका वाहक चैनसिंह यादव सेवानिवृत्त, न्यायिक परिवार ने दी भावुक विदाई

जगदलपुर। जिला न्यायालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले आदेशिका वाहक चैनसिंह यादव शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में चैनसिंह यादव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। न्यायिक अधिकारियों ने उनके वर्षों के समर्पित योगदान को याद करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की सराहना की।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि चैनसिंह यादव ने पूरे सेवा काल में निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका बेदाग सेवा रिकॉर्ड न्यायिक परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ, जिला शाखा के अध्यक्ष मानसिंह बघेल ने कहा कि न्यायिक सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व है। चैनसिंह यादव ने अपने कार्यकाल में इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया और अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से सभी का सम्मान अर्जित किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ अग्रवाल, तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जगदीश राम, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) शैलेश अच्युत पटवर्धन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकिता कश्यप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव प्रकाश त्रिपाठी, विभिन्न न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने चैनसिंह यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *