
0 पूर्व पार्षद भी इस अभियान में शामिल
जगदलपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में नजूल पट्टाधारकों को मालिकाना हक देने सर्वे करवाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर नगरीय क्षेत्र में भी नजूल पट्टों का सर्वेक्षण कार्य जारी है। गरीबों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने इंदिरा वार्ड पार्षद रामकृष्ण तिवारी (मुन्नू तिवारी) शिद्दत से जुटे हैं।
इस अभियान के तहत पार्षद रामकृष्ण तिवारी इतवारी बाजार क्षेत्र में निवासरत नजूल जमीन के सीमांकन कार्य में लगे हुए हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद कनिज फातिमा भी उनके साथ दिखाई दी। पार्षद श्री तिवारी ने कहा कि नजुल पट्टों के सीमांकन उपरांत स्थाई पट्टे दिए जाने पर विचार किया जा रहा है यदि सरकार ईमानदारी पूर्वक यह कार्य करती है तो जनता को इसका लाभ मिलेगा। पट्टे मिलने से कई प्रकार के फायदे मिलेंगे। इस अभियान में नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम लगी हुई है।