श्रेष्ठ और प्रभावी संगठन सभी के सहयोग और मेहनत से बना पाये – दीपक बैज

रायपुर। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राज्यों के संगठन की समीक्षा में छत्तीसगढ़ को श्रेष्ठ बताये जाने के बाद दिल्ली से राजधानी पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सह प्रभारी सचिव एसए सम्पत, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ सहित हमारे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के मेहनत से हम जिलों की कार्यकारणी से लेकर ब्लॉकों, मंडल एवं बूथ कमेटियों का न सिर्फ गठन कर पाये सभी के माध्यम से एआईसीसी के द्वारा दिये गये कार्यों का सफलता से अमलीजामा पहना पाये। साथ ही भाजपा की सरकार के खिलाफ कांग्रेस एक आक्रमक विपक्ष के रूप में जनता की आवाज को उठाने में सफल रही। उन्होंने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, कनेक्ट सेंटर चेयरमैन दीपक मिश्रा एवं दोनों को-चेयरमैनों की भी सराहना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने हमें अगस्त महिने के लिए भी टास्क दिया है, उसे भी हम पूरी मेहनत से लागू करेंगे तथा जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदेश की जनता को भाजपा की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से मुक्ति दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश से लेकर बूथ तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जन सरोकारों की लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध है। आम आदमी की तकलीफ से लेकर राज्य के हर वर्ग तथा जल, जंगल, जमीन बचाने की लड़ाई कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *