जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि चित्रकोट मार्ग स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज के सामने एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गौतम निषाद, निवासी धरमपुरा नंबर-1, दुर्गा चौक, को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, एसआई अरुण मरकाम, पीएसआई भूपेंद्र पैकरा, सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वर पांडे, प्रधान आरक्षक अमृतलाल ध्रुव तथा आरक्षक वरुण ठाकुर, हरीश, तोमन बघेल, बलराम, भीम और तामेश्वर चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।