संत गुरु रविदास जी की जयंती पर भाजपा का राष्ट्रीय अभियान शुरु

जगदलपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के नेतृत्व में कोंडागांव से 29 जुलाई को एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो 15 जनवरी 2027 तक पूरे देश में चलाया जाएगा। सात माह तक चलने वाले इस सामाजिक समरसता अभियान का उद्देश्य है संत रविदास जी के “मन चंगा तो कठौती में गंगा” और “बेगमपुरा” के सपनों को साकार करना। कार्यक्रम के तहत पूरे देश में सेवा, शिक्षा और समरसता के 3 बड़े स्तंभों पर काम होगा। गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क शिक्षा केंद्र और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा राष्ट्रीय स्तर पर संत रविदास के विचारों पर संगोष्ठियां और युवा संवाद भी करेंगे।सामाजिक समरसता भोज देश भर के गांव शहरों में सर्व समाज के साथ मिलकर सामूहिक भोज भी होगा। लता उसेंडी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने हमें भेदभाव मिटाकर एकता का संदेश दिया। इसीलिए यह कार्यक्रम सिर्फ जयंती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 29 जुलाई से 15 जनवरी तक 172 दिनों तक निरंतर चलेगा और देश के हर जिले, हर बूथ तक पहुंचेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कोंडागांव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *