भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही – धनंजय सिंह

रायपुर। सूरजपुर की घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में शांत छत्तीसगढ़ में अराजकता फैल गई है। भाजपा कोल कंपनी एवं अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुँचाने पुलिस बल को आगे कर जनता की आवाज को कुचल रही है। लाठियां चलवा रही है जनता के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर भय का वातावरण निर्मित कर रही है। सूरजपुर, हसदेव, तमनार, छुईखदान बस्तर में आदिवासियों एवं आम लोगों की जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने दमनकारी कार्यवाही कर रही है। सूरजपुर जिला में जनता, भूमि अधिग्रहण में जमीन के बदले जमीन मांग रही है लेकिन सरकार उनका जमीन छीनकर पूंजीपतियो को देना चाहती है, बदले में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को जमीन नहीं देना चाहती है। ये जनता के साथ अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस, पत्रकार एवं अन्य वर्ग जनता की हक की आवाज उठाती है तो फर्जी मुकदमे दर्ज की जाती है। भाजपा सरकार के पूंजीपति समर्थक नीतियों के चलते प्रदेश में नागरिक एवं पुलिस बल के बीच विवाद उत्पन्न हो रहा है और सरकार तमाशा देख रही है। जनता के साथ आतंकियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। ये स्वीकार्य नहीं है। जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना आवाज उठा रही है तो सरकार की जवाबदेही है उनकी मांगों को सुनना और पूरा करना। लेकिन ये सरकार तानाशाही पर उतर गई है इसलिये सूरजपुर की घटना हुई है। सूरजपुर में हुई घटना की जांच की जाये दोषी पर कड़ी कार्यवाही हो जनता की मांग पूरी की जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *