खुशहाल बचपन परियोजना के तहत 15 बालिकाओं को भेंट की साइकिलें


जगदलपुर। कारितास इंडिया के सहयोग से संचालित खुशहाल बचपन परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत चेराकुर में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य बुधुराम बघेल, सरपंच आनंदा राम, उप सरपंच सुधु राम एवं विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम तारम, बलदेव सिंह मरकाम व्याख्याता रहे। अतिथियों ने बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण से बालिकाओं की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी तथा उनकी शिक्षा निरंतर बनी रहेगी। इस अवसर पर कम्युनिटी एजुकेटर तेजेश्वर पाणिग्रही, देवंती नाग अकादमिक मेंटर, रूनीता, सुकमति, दुतिका, बसंती, दयावती, नीलकुमारी, सुनयना सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा उन्हें साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने एवं नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *