स्कूली बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण…

जगदलपुर। विकासखंड बस्तर के उच्च प्राथमिक शाला भुरसुण्डी में स्कूली छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान कई बच्चों ने पढ़ाई करते समय धुंधला दिखाई देने और दूर के शब्द स्पष्ट न दिखने की समस्या बताई। जांच के बाद जिन विद्यार्थियों की दृष्टि में कमी पाई गई, उन्हें तत्काल चश्मे वितरित किए गए।
नेत्र परीक्षण के दौरान छात्र धनसाय भारती, विजय मौर्य, मनीषा तथा गोवर्धन कश्यप को पढ़ाई के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई। नेत्र सहायकों ने जांच उपरांत उन्हें चश्मा प्रदान किया। चश्मा पहनते ही बच्चों को पुस्तक के अक्षर स्पष्ट दिखाई देने लगे और पढ़ाई में आ रही कठिनाई दूर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *