चाकू लहराते आदतन बदमाश गिरफ्तार

जगदलपुर। बोधघाट थाना पुलिस ने दंतेश्वरी मंदिर के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश रणवीर डोंगरे को गिरफ्तार किया है। बस्तर गोंचा पर्व के दौरान बस्तर पुलिस सक्रियता के साथ पूरे कार्यक्रम में ड्यूटी करती नजर आई। ड्यूटी पर तैनात थाना कोतवाली स्टॉफ को मुखबिर से सूचना मिली कि गोंचा पर्व के दौरान दंतेश्वरी मंदिर के पास भारी भीड़ के मध्य एक युवक चाकू लहराते हुए लोगों डरा धमका रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी रणवीर डोंगरे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *