मोबाइल चार्जर मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के महारानी वार्ड में मोबाइल चार्जर और माइक वापस मांगने गए एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को वह अपना मोबाइल चार्जर और माइक वापस लेने के लिए आरोपी देव कुंडियम के पास गया था। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर गुस्से में आ गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से युवक के पेट के बाएं हिस्से पर वार कर उसे घायल कर दिया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी देव कुंडियम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *