नारी संगम सीजन-3 की ऐतिहासिक सफलता पर आयोजित हुई नारी संगम समीक्षा, मेंबर्स सम्मान एवं आगामी आयोजनों पर चर्चा

० नारी संगम सीजन-3 के मुख्य प्रशिक्षक, प्रेरक वक्ता एवं इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल सर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम सीजन-3” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शंकर नगर स्थित विम्तारा भवन में नारी संगम कार्यक्रम की समीक्षा एवं मेंबर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल सर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, उपलब्धियों एवं भविष्य में इसे और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल सर द्वारा “लव यू जिंदगी” थीम पर आयोजित इस भव्य एवं प्रेरणादायक ट्रेनिंग में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही, जिसने एक नया इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

कार्यक्रम के दौरान जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, नारी संगम के पश्चात वामा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान उन सभी सदस्यों एवं पीडीज को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें मोमेंटो प्रदान कर उनके समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सराहा गया। नारी संगम की ऐतिहासिक सफलता के बाद जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आगे आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा प्रकल्पों पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आगामी आयोजनों को और अधिक भव्य एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में खुशी, उत्साह एवं आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय मेंटर राजेश अग्रवाल , प्रेसिडेंट डॉ. धृति वैभव शर्मा, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढेर, चैप्टर कन्वेनर रूपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जया अरोड़ा, समस्त पास्ट प्रेसिडेंट्स एवं पूरी जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की टीम को जाता है, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। प्रोग्राम की मीडिया प्रभारी सुमन दीवान एवं दीया मूलचंदानी ने उक्त जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *