जगदलपुर। चंदैया मेथाडिस्ट चर्च में रविवार को पूर्व पास्टर इंचार्ज रेव. रविंद्र नाथ और सहायक पास्टर युसूफ सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चर्च के सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान रेव. रविंद्र नाथ ने आज के वचन का संदेश दिया और अंतिम आशीष वचन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इसके बाद सोशल कमेटी और चर्च की कलीसिया की ओर से दोनों का मोमेंटो एवं ताम्रपत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
चर्च की विभिन्न संस्थाओं, जिनमें मेथाडिस्ट मेन, संडे स्कूल, एम.वाई.एफ. (मेथाडिस्ट यूथ फेलोशिप) और महिला समिति शामिल हैं, ने भी रेव. रविंद्र नाथ और युसूफ सिंह को स्मृति-चिह्न एवं विशेष उपहार देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंचल हिल, सुजीत नाग, विश्वजीत सिंह, नरेश सेठी, जॉर्डन सामंत, ऋषभ झा, के. जॉन, आकाश राज, किशोर हारून, ममता कदम सहित चर्च के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा कार्यों की शुभकामनाओं के साथ किया गया।