हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए जगदलपुर के आशीष सोनी

नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में हिंदू संघर्ष समिति तथा निकोलस टेसला विवेकानंद फ्रेंडशिप फोरम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जगदलपुर के आशीष सीतारमण सोनी भी शामिल हुए।
इस दौरान जगदलपुर के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सीताशरण सोनी ने हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडे का मंच में पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर केजी सुरेश थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुबोध जी, विहिप के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवेश चौधरी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक विनय कुमार सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस भारती घोष, डॉ. सत्यप्रकाश, हरेंद्र जी सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वान, गणमान्य नागरिक तथा शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *