धंसी सड़क की मरम्मत में जुटे सरपंच धरमू कश्यप

०  क्रशर प्लांट संचालक करा रहे हैं टिकनपाल की सड़क की मरम्मत 
जगदलपुर। ग्राम पंचायत टिकनपाल में क्रशर खदानों ने निकलने वाहनों के दबाव से सड़क पर हुए गढ्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्वयं सरपंच धरमू कश्यप मौके पर मौजूद रहकर कार्य करा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि टिकनपाल और आसपास के गांवों में संचालित क्रशर खदानों में गिट्टी, बोल्डर लेने आने वाले वाहनों के कारण टिकनपाल की सड़क की बड़ी दुर्दशा हो गई है है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गई हैं और बरसात की वजह से जल जमाव तथा कीचड़ भर गया है। इसके चलते दोपहिया, चार पहिया वाहन चालकों, राहगीरों तथा विद्यार्थियों को आवाजाही में बड़ी दिक्कत हो रही है। इस समस्या को देखते हुए टिकनपाल के जागरूक एवं सक्रिय सरपंच धरमू कश्यप ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने क्रशर प्लांट संचालकों से चर्चा कर उन्हें सड़क की मरम्मत कराने कहा। क्रशर प्लांट संचालक इस बात के लिए राजी हो गए। अब ग्राम पंचायत के सहयोग से सड़क की मरम्मत क्रशर संचालकों द्वारा कराई जा रही है। स्वयं टिकनपाल सरपंच मौके पर उपस्थित रहकर मरम्मत कार्य पर नजर रख रहे हैं। क्रशर खदान संचालकों ने वादा किया है कि सड़क पर जब जब गढ्ढे होंगे, हम मरम्मत कराते रहेंगे। वहीं सरपंच धरमू कश्यप ने बताया कि सड़क की पूरी तरह मरम्मत होने में 3-4 दिन का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *