क्रूड आयल के दाम घटे, पेट्रोल डीजल के दाम में कमी नही मोदी सरकार जनता को लूट रही – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम कम हो गये मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल के दाम नहीं घटा रही है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में 56 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है जो क्रूड ऑयल के दाम 157 डॉलर प्रति बैरल के उच्चे स्तर तक था, आज 70 डॉलर है इसमें प्रति बैरल लगभग 87 डॉलर की कमी हुई, लेकिन देश के भीतर किसान मजदूर युवा व्यापारी उद्योगपतियों को आज भी महंगे दरों पर पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ रहा है। मोदी सरकार, साय सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां मिलकर आम जनता की जेब से पेट्रोल डीजल के माध्यम से प्रति लीटर 48 से 52 रू. से अधिक की कमाई कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 56 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, इसका लाभ उपभोक्ताओं को देने के बजाए यह सरकार अपने मुनाफे में एडजेस्ट कर रही है। यह देश की गरीब जनता पर अत्याचार है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल डीजल की महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों के मुनाफाखोरी गठबंधन को जिम्मेदार है। पश्चिम एशिया तनाव शुरू होने से पहले क्रूड आयल के जो दाम थे, आज उससे भी कम हो गये है। जब क्रूड ऑयल थोड़ा महंगा हुआ तो मोदी सरकार ने 10 दिनों के भीतर डीजल-पेट्रोल के दाम 6-6 बार दाम बढ़ाये, अब क्रूड आयल के दाम गिरने पर भी लूट जारी है। मोदी की गारंटी पेट्रोलियम कंपनियों की मुनाफा बढ़ाने की है और आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज देश के सामने मोदी सरकार की मुनाफाखोरी उजागर हो गई है जब अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है तो पेट्रोल डीजल के दामों में उसी के मुकाबले कमी होनी चाहिए जिससे पेट्रोल डीजल का उपयोग होने वाले उद्योगों में लागत मूल्य कम आता, कृषि लागत कम होती ट्रांसपोर्टिंग चार्ज में कमी होती तो निश्चित तौर पर आवश्यक वस्तुओं के दामों में जो बढ़ोतरी हुई है उसमें भी कमी आती। लेकिन जिस प्रकार से मोदी सरकार कच्चे तेल के दाम में कमी का लाभ जनता को देना नहीं चाहती है इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है और उन्हीं के अच्छे दिन लाने और उन्हीं के खजाने को भरने के लिए काम कर रही है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर के दामों में तत्काल कमी करें सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *