भाजपा नेता झूठ बोलकर नकटी के बेघर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है – धनंजय सिंह

० भाजपा सरकार में तय हुआ नकटी में विधायक आवास बनाना

रायपुर। भाजपा के प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता नकटी के बेघर हुए लोगों की जिम्मेदारी लेने से भाग रहे है। नकटी मामले में चारों तरफ हो रही भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध से बचने आदत अनुसार पूर्व कांग्रेस सरकार पर झूठा आरोप लगाकर नकटी की बेघर हुए लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। सच्चाई यह है सदन में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भाजपा विधायक धरमजीत सिंह के विधायक, सांसदों की आवास पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि अभी विधायक सांसदों को आवास देने की योजना तय नहीं है जगह चिन्हांकित की प्रक्रिया चल रही है, नवा रायपुर के नकटी गांव को चिन्हांकित किया गया है। उसके पश्चात आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय विभाग ने रायपुर कलेक्टर को 4 अक्टूबर 2024 को पत्र लिखकर नकटी गांव में विधायक सांसद आवास हेतु 29.172 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने निर्देश दिया। जिसके बाद नकटी में वर्षों से निवासरत लोगों के घरों में बारिश के समय बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह निर्माण मंडल के सामान्य आवास योजना के लिए प्रस्तावित भूमि पर गरीब परिवार वर्षों से निवास कर रहे जानकारी मिलने पर प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण हटाकर लोगों को बेघर नहीं किया जाएगा। भाजपा नेता प्रेसवार्ता कर झूठे आरोप लगाकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ के विरोध का विरोध कर रहे है अपने नेताओं को गलत ठहरा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी है ये पहले दिन से दिख रहा है जब सत्ता परिवर्तन के दिन से प्रदेश भर में गरीबों के घर दुकान को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। बस्तर सरगुजा वन सहित सभी वन क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों के घर को तोड़ा जा रहा है ताकि उनकी जमीन पर चंद पूंजीपतियों को कब्जा दिया जा सके। शहर से लेकर गांव कस्बों तक भाजपा की बुलडोजर गरीबों के आशियानों को तोड़ रही है इस सरकार की नीति गरीबों को घर से बेघर करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *