शादी का झांसा देकर युवती का 3 साल तक शोषण, पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना के पूर्व आरक्षक सनत मीरी को शादी का लालच देकर एक युवती का तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी आरक्षक सनत मीरी ने शादी का भरोसा दिलाकर लगातार तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात जोर दे कर कही तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। निराश और ठगा महसूस करती युवती ने आखिरकार तखतपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शिकायत की प्रारंभिक जांच की और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पूर्व आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पीड़िता के बयान, उपलब्ध सबूतों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *