देश में आपातकाल लगाने के कलंक की दोषी है कांग्रेस – सांसद महेश कश्यप

० लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस की काली करतूत आपातकाल से समुचे देश को परिचित होना चाहिए – महेश कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में लोकतंत्र की हत्या कर जबरिया थोपे गये आपातकाल की 51वीं बरसी भारतीय जनता पार्टी मना रही है। आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक ईतिहास का ऐसा कलंक है जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। आपातकाल के संबंध में आज हिन्दुस्तान के प्रत्येक युवा व नागरिकों को जानना चाहिए।

भाजपा जिला कार्यालय में आज आहूत पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को महज अपनी सत्ता बचाने के लिए देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लागातार 19 महिने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नही थी, समाचार पत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातो-रात जेलों की सीखचों के पीछे बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरूद्ध आवाज उठाई, उसे तत्काल गिरफतार किया जाता था। एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिए किया।

भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कहा कि आपातकाल के उस दौर में देश के उन कठिनतम समय की कल्पना तक हन नहीं कर सकते कि देश के एक- एक नागरिक के मौलिक अधिकार तक कांग्रेस ने छीन लिए थे। आज उसी कांग्रेस के नुमांईदे देश के लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल के कलंक को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस कहती है और कांग्रेस द्वारा संविधान की हत्या मानती है। देश व समग्र देशवासियों को कांग्रेस ऐसी काली और जघन्य करतूत की जानकारी होनी चाहिए।

पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डे, सुधीर पाण्डे, योगेन्द्र पाण्डे, रामाश्रय सिंह, आर्येन्द्र सिंह आर्य, परीसराम बेसरा, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, प्रकाश झा, राजेन्द्र बाजपेई, कृष्ण कुमार शुक्ला, दिनेश के.जी., ब्रिजेश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *