सहकारिता को मजबूती देने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप का लगातार दौरा

0 प्रवास के दौरान बीजापुर में बैंकिंग योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जगदलपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप अपने प्रवास के दौरान जिला सहकारी बैंक शाखा बीजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने बैंक की विभिन्न गतिविधियों एवं संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शाखा में किसानों, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों को दी जा रही बैंकिंग सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए और बैंकिंग सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाया जाए। इस अवसर पर शाखा नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक, शाखा अधीनस्थ समस्त समिति प्रबंधक एवं शाखा समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *