रायपुर। बिजली बिल में भारी भ्रष्टाचार और आम जनता को गुमराह कर लूटने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता को स्मार्ट तरीके से लूट रही है।बिजली उपभोक्ताओं को बीते माह की रीडिंग बिल दिया गया है उसकी भुगतान राशि मान लीजिये 910 रु है लेकिन उपभोक्ता बिल भुगतान करने जा रहा है तो 1700 रु के करीब बिल भुगतान लिया जा रहा है जो उपभोक्ता बिजली बिल भुगतान मोर बिजली ऐप से ऑनलाइन करते है उन्हें घर में पहुँची हुई रीडिंग बिल मान लीजिये 2880 रु मिला है लेकिन मोर बिजली एप में ऑनलाइन बिल पेमेंट की राशि 4440 रु भुगतान बकाया दिखाया जा रहा है। एक उपभोक्ता को 2980 रु का बिल दिया गया लेकिन जब भुगतान करने पहुँचा तो 4740 रु मांगा गया।जबकि रीडिंग बिल एवं मोर एप में बिजली खपत बराबर है बस राशि में हजारों रुपया का अंतर है।ये तो सीधा-सीधा आम जनता को गुमराह कर लूटा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता पहले ही बिजली की महंगी दर,स्मार्ट मीटर के कारण अनाप शनाप बिजली बिल, लो वोल्टेज,बिजली कटौती से परेशान है।अब बिजली कम्पनी दो तरह की बिल देकर जनता को गुमराह कर लूट रही है।पहले बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया गया अब बिजली बिल में लूट रहे है।इस महंगाई में जनता दोगुना बिल का भुगतान कहाँ से करेगी।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा बिजली उपभोक्ताओं को रीडिंग बिल के आधार पर बिजली का भुगतान करना चाहिए।मोर बिजली एप जो कांग्रेस सरकार के समय सुविधा के लिए जाना जाता था वर्तमान में भाजपा सरकार में लूट के लिए उपयोग किया जा रहा है।कांग्रेस मांग करती है उपभोक्ता से रीडिंग बिल के आधार पर बिल भुगतान लिया जाये।