सीमेंट स्टील के बढ़े दाम के चलते पीएम आवास बनाने की लागत बढ़ी, सरकार आवास योजना की राशि में भी बढ़ोत्तरी करे – धनंजय सिंह

रायपुर। महंगाई को देखते हुए पीएम आवास बनाने की राशि में वृद्धि करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्टील, सीमेंट, रेतर्, इंट, गिट्टी, इलेक्ट्रिक समान, रंग-पेंट, सेनेटरी समान, दरवाजा-खिड़की, टाईल्स के दाम एवं मजदूरी में बढ़ोत्तरी होने के चलते पीएम आवास बनाने की लागत मूल्य में भारी वृद्धि हो गई है। ऐसे में पीएम आवास बनाने योजना में दी जा रही राशि से आवास बनाना कठिन हो गया है। महंगाई के चलते पीएम आवास के हितग्राहियों के आवास के काम रुक गये है, उन्हें मोटे ब्याज में कर्ज लेकर, जेवर गिरवी रखकर आवास निर्माण पूरा कराने मजबूर हो रहे है। ऐसे में सरकार को योजना की राशि में वृद्धि कर आवास बनाने में मदद करना चाहिये। ताकि हितग्राही मजबूरी में कर्ज के जंजाल में न फंसे व अधूरा आवास बारिश के पहले पूरा हो सके। गरीबों के खुद का पक्का मकान का सपना पूरा हो सके। सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी राज्य में हजारों पीएम आवास का निर्माण आवास योजना की समय पर किस्त नहीं मिलने एवं निर्माण सामग्री के बढ़े दाम के चलते रुका पड़ा है। आवास योजना के हितग्राही बारिश के सीजन एवं अधूरा आवास के कारण चिंतित है। सरकार को फौरी तौर पर किस्त का भुगतान बढ़ी हुई राशि के साथ करना चाहिये। ताकि बारिश के पहले आवास निर्माण पूर्ण हो सके। सरकार पीएम आवास योजना में अपनी ओर से अतिरिक्त राशि भी दे। जिससे हितग्राहियों पर महंगाई का मार न पड़े। ये सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *