ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन, सेवा, मित्रता और एकता का सशक्त अभियान

०  सेवा के जरिए लोगों के बीच खुशियां बिखेर रहा है यह संगठन 
जगदलपुर। ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन महिलाओं द्वारा संचालित देश की अग्रणी सामाजिक संस्था है। यह संस्था यूनाइटेड इन सर्विस (सेवा में एकजुट) के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। संस्था का ध्येय वाक्य “फ्रेंडशिप, यूनिटी, सर्विस (मित्रता, एकता, सेवा) है, जो सभी लीनेस क्लबों को एक सूत्र में बांधता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लीनेस संगठन अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
कनाडा में यह संगठन स्वान्स (वी सर्व, नर्चर एंड असिस्ट ) अर्थात हम सेवा करते हैं, संरक्षण देते हैं और सहयोग प्रदान करते हैं” के नाम से कार्यरत है, जबकि यूनाइटेड किंगडम (यूके) में इसका प्रेरक संदेश “सर्विस विथ ए नेवर एंडिंग स्माइल” अर्थात “अनवरत मुस्कान के साथ सेवा” है। ऑर्गनाइजेशन आज देश के लगभग 25 राज्यों में अपनी सक्रिय उपस्थिति के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्था की लगभग 8 हजार सदस्याएं विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता एवं जागरूकता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, , मुंबई, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में लीनेस क्लब सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में संलग्न हैं।संस्था की गतिविधियां अब भारत की सीमाओं से आगे बढ़कर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा तक पहुंच चुकी हैं।
संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहायता, पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, कार्यक्रम, साइबर क्राइम जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण, नैतिक शिक्षा तथा विभिन्न जन कल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की जाती हैं। बच्चों एवं किशोरियों में बचपन से ही सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा जूनियर क्लब्स की स्थापना की गई है। यह पहल नई पीढ़ी को समाज सेवा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संस्था की चीफ पैट्रन लीनेस इंदु मेहता (चंडीगढ़) तथा वर्तमान ऑल इंडिया प्रेसीडेंट लीनेस आशा मोहन (बंगलुरू) के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

छत्तीसगढ़ में लीनेस संगठन
छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन की शाखा डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 “स्वर्णिम” के नाम से कार्यरत है। वर्तमान में इसकी प्रांतीय अध्यक्ष लीनेस रश्मि अग्रवाल, प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक) लीनेस विभा भूटानी, सर्विस एक्टिविटी चेयरपर्सन लीनेस सीमा यादव तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष लीनेस निर्मला ध्रुव हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 42 लीनेस क्लब सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में संलग्न हैं। संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष लीनेस रश्मि अग्रवाल का मुख्य उद्देश्य लीनेस संगठन का विस्तार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक करना है, ताकि सेवा कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में 12 नए लीनेस क्लबों की स्थापना कर संगठन के विस्तार को नई गति प्रदान की है। इसके साथ ही बच्चों एवं बच्चियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से इस वर्ष 24 जूनियर क्लब्स की स्थापना भी की गई है, जो संगठन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सेवा, मित्रता और एकता की पहल
लीनेस रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 “स्वर्णिम” सेवा, मित्रता और एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा छत्तीसगढ़ को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने हेतु निरंतर कार्यरत है। ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन सेवा, मित्रता और एकता के अपने आदर्शों के साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है तथा एक संवेदनशील, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *