सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने की गहन समीक्षा

० अधिकारियों को दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश 
०  बैंक योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा 
जगदलपुर। जिला सहकारी बैंक जगदलपुर के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा के बस्तर के जिलों में वन-टू-वन दौरे लगातार जारी हैं। वे बैंकिंग व्यवस्था और किसानों की समस्याओं पर विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं।
इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा गुरूवार को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर बैंक शाखा के नोडल अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रबंधकों द्वारा विश्रामगृह में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। प्रवास के दौरान उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने बैंक से संचालित समस्त योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों एवं हितग्राहियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में धान उठाव सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं बैंकिंग समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से जिले के नोडल अधिकारी सूरज सिंह श्रीनेत, भोपालपटनम के शाखा प्रबंधक दिलीप पटेल, प्रधान कार्यालय से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निज सहायक मनोज सिंह सहित बैंक एवं समितियों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *