
0 छग टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और सचिव को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्य के शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण नीति-202 जल्द लागू करने की मांग शासन से की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026- 27 और वित्तीय वर्ष 2026-27को देखते हुए अब स्थानांतरण नीति 2026 का क्रियान्वयन जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा है कि स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता, दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय से सेवा, कर्मचारियों की पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत परिस्थितियों, दिव्यांगता, महिला कर्मचारियों आदि बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कर कैलेंडर जारी किया जाए।