जो काम एक साल पहले हो चुका है, उसके नाम पर फर्जी भुगतान

 

0 टलनार पंचायत में 15वें वित्त का फर्जीवाड़ा 
0 रनिंग वाटर का कार्य के नाम पर फर्जी भुगतान दर्शा कर हड़पे लाख रुपए 
बकावंड। ग्राम पंचायत टलनार में 15वें वित्त आयोग की राशि में बड़े गबन का खुलासा हुआ है। प्राथमिक शाला टलनार में रनिंग वाटर का कार्य वर्ष 2024-25 में ही पूर्ण हो चुका था। तत्कालीन सचिव भोलाराम बघेल ने दूसरी पंचायत में ट्रांसफर होने से पहले इस कार्य का भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद वर्तमान सरपंच और सचिव ने मिलीभगत कर मई 2026 में उसी कार्य के नाम पर डिलेश ट्रेडर्स नया पारा, आसना को तीन अलग-अलग बिलों से फर्जी भुगतान कर दिया है।
मौजूदा सरपंच और सचिव ने बिल नंबर 822 से 49 हजार 500 रुपए का भुगतान सबमर्सिबल पंप, टंकी आदि के नाम पर, बिल नंबर 823 से 49 हजार 500 रुपए का भुगतान गामा पाइप, जीआई वायर आदि के नाम पर और बिल नंबर 825 से 14 हजार 250 रुपए का भुगतान सरिया के नाम पर समेत कुल 1 लाख 13 हजार 250 रुपए का भुगतान किया गया है।चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों बिलों में भुगतान की तारीख अंकित नहीं है, जबकि सरपंच-सचिव के हस्ताक्षर व सील लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *