रायपुर। कांग्रेस पार्टी के चुनाव संचालन कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेन्द्र जैन के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत फर्जी एफ.आई.आर. कर चुनाव कार्य को प्रभावित करने का प्रयास स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश चुनाव आयोग से मिला तथा ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत आम-निर्वाचन 2026 में भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजनैतिक दबाव बनाकर कांग्रेस पार्टी के चुनाव संचालन कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेन्द्र जैन के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत फर्जी एफ.आई.आर. कर चुनाव कार्य को प्रभावित करने का प्रयास स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
जिसके विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में प्रकरण पर कार्यवाही हेतु सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने का घेराव कर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठें हैं ।
कांग्रेस पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे आग्रह करती है कि, अविलंब इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उक्त स्थानीय थाना प्रभारी पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबित करने का कश्ट करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सकलेन कामदार, जिला शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शामिल हुये।