सरकार के दावे हवा हवाई, जनता पेट्रोल डीजल को लेकर तनाव में – धनंजय सिंह

० डीजल संकट के चलते ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चरमराई,किसान उद्योगपति सब परेशान

रायपुर। पेट्रोल डीजल संकट को लेकर सरकार के दावों को हवाहवाई बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी से लेकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक लगभग सभी जिलों में पेट्रोल डीजल को लेकर अफरा तफरी मची है। प्रदेश के 50 प्रतिशत पेट्रोल डीजल पंप ड्राई हो चुके है। डीजल नही मिलने के कारण हजारों ट्रक, छोटे, मंझोले मालवाहक वाहन,ट्रैक्टर खड़ी हो गई है खेती किसानी पर असर पड़ा है कंस्ट्रक्शन काम बंद हो चुके है। उद्योगों में भी प्रभाव दिख रहा है। होटल रेस्टोरेंट ढाबा बंद होने के कगार पर है। आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। बेरोजगारी बढ़ेगी,ड्राइवर कंडक्टर, हमला,मजदूर सब पर आर्थिक संकट पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल स्टॉक होने की आंकड़े जारी कर सब कुछ बेहतर होने का दावा कर रही है फिर पेट्रोल डीजल पम्प बंद क्यो हो रहे है? पेट्रोल डीजल के लिए पम्पों में लाईन क्यो लग रही है? जनता सरकार के दावों पर जनता भरोसा क्यो नही कर रही है?सरकार सभी पम्पो पर पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित क्यो नही कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की लाईन के लिए सरकार जिम्मेदार मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के नुमाइंदे लगातार सोशल मीडिया में पेट्रोल डीजल बचाने की अपील कर रहे है। खुद सायकल में ई रिक्शा में यात्रा कर माहौल को और तनाव पूर्ण बना रहे है। सरकारी की सब कुछ ठीक होने के अपील पर जनता भरोसा नही कर रही है।सरकार जनता विश्वास खो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *