मोदी के आह्वान के बाद देश में डीजल, पेट्रोल आवश्यक वस्तुओं के संकट – दीपक बैज

रायपुर। देश में उत्पन्न अति आवश्यक वस्तुओं और आर्थिक संकट के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी ने ट्रंप के दबाव में देश को विपदा में झोंक दिया है महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती असमानता और अर्थव्यवस्था की बर्बादी करके फर्जी दावा किया जा रहा है कि देश सुरक्षित हाथों में है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि वर्तमान में रुपया ऐतिहासिक तौर पर सबसे निचले स्तर पर है, 1 डॉलर की कीमत 95 रुपए 68 पैसे पार हो गया है, कल ही सेंसेक्स एक दिन में 12 प्रतिशत टूटा, एक ही दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ स्वाहा हो गए, कुल मिलाकर मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था के बर्बादी और आर्थिक सुनामी का अष्मृतष्काल चल रहा है, जनता त्रस्त है, भाजपाई मस्त है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी सरकार ऐतिहासिक तौर पर सबसे असफल सरकार साबित हुई है। रिजर्व बैंक का रिज़र्व फंड जिसे भारत के इतिहास में किसी भी सरकार ने युद्ध काल तक में भी नहीं छुआ था, मोदी सरकार ने उसमें से भी 186 करोड़ निकाल लिया, फिर भी देश पर कुल कर्ज 2014 की तुलना में 5 गुना बढ़ गया है, आखिर ये पैसा जा कहां रहा है? मोदी के मित्र उद्योगपतियों की संपत्ति कई गुना बढ़ रही है लेकिन देश का किसान मात्र 27 रुपए प्रति दिन में जीवन यापन करने मजबूर हैं। मोदी राज में गरीब और आम जनता और गरीब हो रही है लेकिन देश के संसाधन केवल कॉर्पोरेट को लुटाया जा रहा है। सारी राहत, रियायत, सब्सिडी केवल मोदी के मित्रों के लिए है, आम जनता के लिए केवल संयम और समर्पण की अपील। देश में उत्पन्न संकट के लिए भाजपा सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *