
0 धर्म-आध्यात्म, सेवा, सादगी और सरलता के प्रतिमूर्ति हैं पाण्डेय
0 न बंगला लिया, न सरकारी गाड़ी ली
जगदलपुर। कई मामलों और आचार व्यवहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारे जगदलपुर के सनातनी महापौर संजय पाण्डेय काफी मेल खाते हैं। श्री पाण्डेय के काम करने के तरीके और व्यवहार से लगता है कि वे प्रधानमंत्री श्री मोदी के पथगामी हैं। धर्म आध्यात्म के प्रति निष्ठा, सादगी, सरलता और सेवा भावना मेयर संजय पाण्डेय को एक नेक इंसान के तौर पर पहचान दिलाती हैं। चाहे स्वच्छता का मामला हो, चाहे जनसेवा का या फिर चाहे प्रदूषण रोकने और ईंधन की फिजूलखर्ची रोकने का मामला हो महापौर संजय पाण्डेय हमेशा आगे रहते हैं।
ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के चल रहे युद्ध के कारण उपजा ईंधन संकट लोगों के लिए बड़ा चुनौती बन गया है। यह तो अभी हाल में पैदा हुई वैश्विक समस्या है, मगर मेयर संजय पाण्डेय अपने निर्वाचन के बाद से ही डीजल पेट्रोल की खपत कम से कम करने के प्रयास में लगे रहते हैं। उन्होंने आज तक सरकारी बंगला नहीं लिया है। वहीं नगर निगम की कार का वे बहुत ही कम इस्तेमाल करते हैं। ईंधन संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय ने जब से पदभार ग्रहण किया है, उन्होंने सरकारी गाड़ी और बंगला नहीं लिया है। वे हमेशा अपनी स्कूटी से नगर का दौरा करते हैं और ऑफिस आते जाते हैं। सरकारी कार का इस्तेमाल करते भी हैं, तो उसमें एमआईसी मेंबर्स और पार्षदों को भी साथ लेकर चलते हैं। इससे एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के वाहनों का ईंधन खर्च तो बचता ही है, प्रदूषण भी कम फैलता है। महापौर संजय पाण्डेय ने अपना एक निजी आफिस अपने निज निवास में ही बना रखा है, जहां वे शहरवासियों की समस्याएं और सुझाव एकाग्रता के साथ सुनते हैं तथा निगम के अधिकारियों को अपने निजी फोन से ही कॉल कर समस्याओं का निराकरण कराते हैं। यही नहीं स्वच्छता के प्रति भी मेयर संजय पाण्डेय प्रधानमंत्री श्री मोदी की तरह ही हमेशा सजग रहते हैं। अक्सर श्री पाण्डेय झाड़ू लेकर शहर की सड़कों और गलियों में सफाई करने निकल पड़ते हैं। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर जलाशय और गंगा मुंडा तालाब में वे अपने साथी पार्षदों, एमआईसी सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाते रहते हैं। मेयर पाण्डेय की पहल के चलते शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जो जागरूकता आई है, वह उल्लेखनीय है। कुल मिला कर कहें तो युवा महापौर संजय पाण्डेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सच्चे पथगामी बनकर उभरे हैं।