प्रदेश में पद्मश्री फुलबासन बाई सुरक्षित नहीं तो आम महिला की क्या स्थिति होगी – कांग्रेस

0 प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ गये है

रायपुर। बेहद चिंता का विषय है कि पद्मश्री फुलबासन बाई का अपहरण करने की कोशिश की गयी, ईश्वर का शुक्रिया है वह सुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में जब पद्मश्री फुलबासन बाई सुरक्षित नहीं है तो आम महिला की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में आज महिलायें बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, रोज बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें हो रही है। 5 साल की मासूम बच्चियां के साथ दूराचार हो रहा है। आदिवासी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ महिलाओं के लिए असुरक्षित हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद दो साल के अंदर 7146 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात् राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। सरकारी आश्रम स्कूलों में नाबालिक बच्चियां गर्भवती हो रही है, जब पीड़िता थाने जाते हैं तो एफआईआर करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें डराया, धमकाया जाता है। साय सरकार में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को बिल्कुल भी चिंता नहीं है। गृह मंत्री एक महिने से चुनाव प्रचार में थे। मुख्यमंत्री तथाकथित सुशासन त्यौहार मनाने में व्यस्त है। अपराधी बेखौफ और बेलगाम होकर घूम रहे है। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित भयमुक्त वातावरण दे पाने में असफल साबित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का भय अपराधियों में खत्म हो गया है। सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण मिलने से उनके हौसले बुलंद है। नशे के अवैध कारोबार को सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं का संरक्षण है जिसकी वजह से ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोकीन, एचडी ड्रग्स, नशा, सिरप और नशे की गोलियां गली-गली में बिक रही हैै जिसके प्रभाव से छोटे-छोटे नाबालिक बच्चें भी अपराध की दुनियां में प्रवेश कर रहे है। भाजपा के कुशासन में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *