रेलवे स्टेशन पर सनसनी! सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंचीं महिलाएं गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने साथ सूटकेश में 10 किलो से अधिक गौमांस लेकर आ रही थीं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन पर संदिग्ध सामान के साथ दो महिलाएं पहुंची हैं। इसके बाद चेकिंग के दौरान संदेह होने पर उनके सूटकेश की तलाशी ली गई, जिसमें गौमांस बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित रखा।

तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गौमांस कहां से लाया गया और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क है या नहीं। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा क्षेत्र की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *