रायपुर। प्रदेश में हो रही बिजली कटौती और उतपन्न पेयजल संकट के लिए ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती और पेयजल संकट ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामी है।शहर से लेकर गांव तक जनता पीने की पानी,निस्तारी की पानी की व्यवस्था करने संघर्ष कर रही है।पशुधन भी पीने की पानी के लिए तरस रहा है।बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य होने के बाद भी बिजली कटौती हो रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 23 घण्टा से अधिक बिजली सप्लाई होती थी।निकाय क्षेत्र टैंकर मुक्त हुए थे उस दौरान पेयजल की संकट नही थी।अब राजधानी रायपुर में 33 वार्डो में टैंकर से जल आपूर्ति की जा रही है। महापौर मीनल चौबे का वार्ड भी पेयजल संकट से जूझ रहा है जब महापौर खुद के वार्ड में पानी आपूर्ति ठीक नही कर पा रही है ऐसे में 70 वार्डो का भगवान भरोसा है।जिन वार्डो में नल से पानी सप्लाई हो भी रही है वहाँ भी पर्याप्त मात्रा पानी नही मिल रहा है।नल की धार पतली हो गई हैं।लगभग प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रो में यही हालत है पानी को लेकर विवाद हो रहे है। गांवों में बने नल जल योजना की टंकियां सुख गई है।बिजली कटौती लो वोल्टेज के कारण बोरवेल से पानी नही निकल रहा है पम्प सेट खराब अलग हो रहे है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने टैंकर मुक्त करने का वादा किया था अब प्रत्येक निकाय क्षेत्रो में बड़ी संख्या में टैंकर से जल आपूर्ति हो रही है। रायपुर नगर निगम में पिछले साल 1500 टैंकर से जल सप्लाई की जानकारी मिली है एक टैंकर से प्रति दिन 24 ट्रिप पानी सप्लाई करने का भुगतान होने की जानकारी आ रही है। जल संकट की आड़ ये बड़ा भ्रष्टाचार की आशंका है।कांग्रेस की परिषद थी तो रायपुर नगर निगम में 12सौ किलोमीटर से अधिक पाईप लाईन बिछाई गई थी। 300 किलोमीटर पाईप लाईन डालने का काम शेष था जो ट्रिपल इंजन की सरकार में नही हो पाया।जलाशय का पानी उद्योगों को पूरा दिया जा रहा है।जिसके चलते पेयजल की संकट हुई है।सरकार बिजली कटौती और पेयलज कि समस्या को ठीक करे।आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी जनता हलाकान हो जायेगी। सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधा देना होनी चाहिये।