भाजपा सरकार की फ्री कोचिंग घोषणा महज दिखावा, पहले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, अब झूठे वादों का सहारा – सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा यूपीएससी-पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए “शिखर, मंजिल और उड़ान” योजना के तहत फ्री कोचिंग की घोषणा को जुमला और युवाओं को गुमराह करने वाला कदम बताया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि यूपीएससी कि तर्ज पर परीक्षा करवाने का दावा करने वाली सरकार पिछले दो साल से ज्यादा के अपने कार्यकाल में वादानुसार 20000 प्रति वर्ष युवाओं को रोजगार देने,भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और परीक्षा में हो रहे पेपर लिक को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगारी और अनिश्चितता से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार केवल घोषणाएं कर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जब तक प्रदेश में नियमित भर्तियां नहीं होंगी और जिस तरह से भर्ती परीक्षाऔ में गड़बड़िया हुई चाहे वह राजस्व विभाग में हो,पुलिस भर्ती में हो, माध्यमिक शिक्षा मंडल में हो एवम अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं हो जब तक वह नहीं रुकेंगी और दोषियों पर कार्यवाही नहीं होगी,पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी, तब तक फ्री कोचिंग जैसी योजनाएं केवल दिखावा भर हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या दिल्ली से लेकर रायपुर तक में सिमित सीटों से प्रदेश के लाखो युवाओं के साथ ही ग्रामीण और गरीब तबके के युवाओं को इसका लाभ मिल पायेगा? या यह योजना मात्र कुछ सौ विद्यार्थियों तक ही सीमित रहेगी! इस योजना के मॉडल को देखने से यही प्रतीत होता है कि यह योजना भी भाजपा सरकार कि पिछली योजनाओं कि तरह कागज़ो तक ही सीमित रह जाएगी?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय युवाओं के लिए निरंतर भर्ती प्रक्रियाएं चलाई गईं, प्रतियोगी परीक्षाओ में लगने वाले शुल्क को माफ़ किया गया,शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया गया, आत्मानंद जैसे शिक्षण संस्थान बनाए गए, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार केवल प्रचार और भ्रम फैलाने में लगी हुई है। सरकार को चाहिए कि घोषणाएं और प्रचार को छोड़ कर ठोस कार्ययोजना के साथ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करे, ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *