तीन माह का एकमुश्त चावल केवल सस्ता प्रचार का तरीका – कांग्रेस

० राशन दुकानों में पांच माह से राशन नहीं मिल रहा है

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार 3 महीने का चावल एक साथ देकर चावल उत्सव मनाने जा रही है। अभी तक जितने चावल की जरूरत है उसका 30 प्रतिशत भी चावल राशन दुकानों में नहीं पहुंचा है। 31 लाख उपभोक्ताओं का राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर काट दिया। अब चावल उत्सव मनाने का ढकोसला कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले पांच महीने से सरकार राशन दुकानों को नियमित राशन तो पहुंचा नहीं पायी है। पांच माह से राशन कार्डधारियों को चावल नहीं मिल रहा है और सरकार तीन महीने का चावल एकमुश्त देने का ढिंढोरा पीट कर चावल उत्सव मनाने जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि अभी तक दुकानों में मात्र 30 प्रतिशत चावल ही उपलब्ध है, जब दुकानों तक चावल नहीं पहुंच पाया है तो उपभोक्ता को कैसे चावल देगी सरकार?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार नहीं चाहती की सभी को राशन देना पड़े, इसलिए केवाईसी का बहाना कर राशन वितरण रोक दिया गया है। 31 लाख उपभोक्ताओं के राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर काट दिया गया। सरकार बनने के बाद सभी राशन कार्ड नए सिरे से बनाए गए थे उनमें मुख्यमंत्री अपनी फोटो छपवाए थे, जब दो साल पहले राशन कार्ड बनाए गए, बनाते समय भी आधार कार्ड लिया गया था फिर उनको अचानक क्यों रद्द किया गया। सरकार केवाईसी अपडेट का बहाना बनाकर 31 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान पीडीएस की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पूरे देश में चर्चित थी, 81 लाख परिवार का राशन कार्ड बनाया गया स्थानीय निकाय ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और नगर निगमों में सामान्य सभा में सूची प्रकाशित करके दावा आपत्ति मंगाने के बाद अनुमोदन के आधार पर राशन कार्ड जारी किए गए। 2023 में भाजपा की सरकार आने के बाद फिर से एक बार 81 लाख राशन कार्डों को निरस्त कर जनता को नए कार्ड बनवाने लाइन पर लगा दिया। आज भी 31 लाख से ज्यादा परिवार केवाईसी के बिना राशन कार्ड के लिए भटक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *