मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बस्तर को स्वास्थ्य सेवा की बड़ी सौगात

0  विधायक किरण सिंह देव के प्रयासों से मिली 15 नई संजीवनी एक्सप्रेस
जगदलपुर। बस्तर के निवासियों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अब बड़ी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस समर्पित की हैं। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के तहत 1 अप्रैल से नवीन संस्था के माध्यम से इन एंबुलेंस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अब बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंच सकेंगी, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित अस्पताल पहुंच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन 15 आधुनिक एंबुलेंसों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया गया है। इन अस्पतालों में जिला महारानी अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड, भानपुरी, तोकापाल, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा, दरभा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार एवं हितामेटा शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज डिमरापाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के इस सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। बस्तर के विकास की इस कड़ी में यह उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक किरण देव की सक्रिय और उनके निरंतर प्रयासों से ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए इन 15 नई एंबुलेंसों की प्राप्ति संभव हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *