प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंक रही है – भाजपा

०  भाजपा का मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग सतत जारी 
० संगठन के बड़े चेहरे कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं प्रशिक्षित 
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से नई ऊर्जा फूंक रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा द्वारा मंडलवार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को ग्राम आसना में करपावंड मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर विस्तृत जानकारी दी। हमारा इतिहास विषय पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर संबोधन दिया। भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर शेष नारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बूथ प्रबंधन विषय पर बारीक जानकारी साझा की। कमलचंद भंजदेव ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, योगेंद्र पाण्डेय ने सरकार की उपलब्धियों और आशुतोष आचार्य ने सोशल मीडिया, एआई के बेहतर उपयोग विषय पर वर्ग को संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री परिस बेसरा ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, पूर्व महापौर सफीरा साहू, लखीधर बघेल, खीतेश मौर्य, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ला, करपावंड मंडल अध्यक्ष तरूण पाण्डेय, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, अभिलाष यादव, विषय ठाकुर, अमरदेव भारती, मेघनाथ नाग, पुलकेश्वर पाण्डेय, लखमू नेताम, राजपाल कसेर, विनय सोना, अविनाश गौतम, विनय राजू, मनी विक्रम नायडू, विनोद पाण्डेय, बृजेश कपूर, रमेश नायडू, योगेश पाणिग्रही, नरेंद्र नाग, राज पाण्डेय, अरूणेंद्र शुक्ला, राजा यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *