अफीम की खेती, कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय

0 भाजपा सरकार छग को बना रही नशे का गढ़ : सुशील मौर्य 

0 प्रदेश में भाजपाई कर रहे हैं नशे का कारोबार : मौर्य 

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जगदलपुर में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण देने व बस्तर सहित पूरे प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पैदा करने का आरोप लगाते हुए के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर का घेराव किया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता खुलेआम अफीम की खेती कर रहे हैं। दुर्ग के समोदा गांव और बलरामपुर जिले में पकड़ी गई अफीम की खेती में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध नशे का कारोबार राज्य में जमकर फलफूल रहा है। भाजपा सरकार ne छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *