
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हॉस्पीटल डायरेक्टर रघु एन रेड्डी के साथ महापौर संजय पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुंचे, उन्होंने डायरेक्टर श्री रेड्डी को कुछ सुझाव एवं सलाह देकर विभिन्न उपयोगी सुविधाओं पर चर्चा की, जिन्हे अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वीकार किया गया, वहीं अब तक अस्पताल द्वारा जनता के हितार्थ किए जा रहे कार्यक्रम और उनकी विभिन्न व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और महापौर संजय पाण्डेय ने हॉस्पिटल के कार्य की सराहना की।